दुर्घटना

निवर्तमान सभासद भगवत रावत को मातृ शोक,सोमवार सुबह पाइंस में होगा अंतिम संस्कार

नैनीताल। नारायण नगर वार्ड के निवर्तमान सभासद भगवत सिंह रावत की माता लंबे समय से अस्वस्थ चल रही 90 वर्षीय कुंती रावत का रविवार सुबह उनके निवास स्थान पॉलिटेक्निक क्षेत्र में निधन हो गया।जिसके बाद परिजनों में शोक की लहर है।कुंती रावत अपने पीछे चार लड़को व तीन लड़कियों सहित नाती पोतों को रोता विलखता छोड़ गई।उनके निधन पर विधायक सरिता आर्य,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,निवर्तमान सभासद पुष्कर बोरा,मोहन नेगी,कैलाश रौतेला,प्रेमा अधिकारी,सुरेश चंद्रा,सागर आर्य,सपना बिष्ट, रेखा आर्य, निर्मला चंद्रा, मनोज जगाती,तारा राणा,राहुल पुजारी सहित सभी सभासदों,नगर पालिका परिवार व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,मानोज जोशी,अरविंद पडियार,रोहित भाटिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे पाइंस घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

To Top

You cannot copy content of this page