देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के पश्चात इस वर्ष के लिये जिला योजना के अंतर्गत सभी जनपदों को विकास कार्यों हेतु कुल 1018.206 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। यह धनराशि प्रदेश के सभी 13 जनपदों की आवश्यकतानुसार आवंटित की गई है, जिसमें अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत 200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोेजना हेतु 30.007 करोड़ के साथ ही सामान्य हेतु 787.978 करोड़ की धनराशि शामिल है।जनपदों को गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना हेतु 1010.23 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई थी, जिसके सापेक्ष जनपदों द्वारा मार्च, 2026 तक 996.72 करोड़ व्यय किए गए तथा अवशेष धनराशि वित्त विभाग को समर्पित कर दी गई थी।आगे पड़े कि जनपद को मिली कितनी धनराशि..

जनपदवार आवंटन में पौड़ी जनपद को सर्वाधिक 119.977 करोड़ तथा देहरादून को 99.394 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त जनपद नैनीताल हेतु 70.189 करोड़, उधमसिंह नगर हेतु 74.132 करोड़, अल्मोडा हेतु 74.737 करोड़, पिथौरागढ हेतु 71.737 करोड़, बागेश्वर हेतु 59.618 करोड़, चम्पावत हेतु 76.914 करोड़, टिहरी हेतु 95.215 करोड़, चमोली हेतु 74.237 करोड़, उत्तरकाशी हेतु 76.542 करोड़, रूद्रप्रयाग हेतु 58.158 करोड़ तथा हरिद्वार हेतु 67.356 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस धनराशि से जिला योजना के माध्यम से जनपदों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनोपयोगी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित एवं समावेशी क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




