राजनीति

नगर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने सीएम का व्यक्त किया आभार

नैनीताल।भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की मनोज जोशी,मोहित आर्य,हरीश राणा व विकास जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात कर विकास कार्यों को लेकर धन्यवाद करते हुए कहा किआपके नेतृत्व में नैनीताल नगर को जिस प्रकार से अभूतपूर्व विकास कार्यों का लाभ मिला है, वह सराहना योग्य ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक भी है। बीते वर्षों में आपने जिस तत्परता और दूरदर्शिता के साथ नैनीताल को प्राथमिकता दी है, उससे नगरवासियों में विकास के प्रति नई आशा और विश्वास का संचार हुआ है।सबसे पहले आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु आपका विशेष आभार। लम्बे समय से उपेक्षित इन मार्गों की मरम्मत, चौड़ीकरण और नई पक्की सड़कों के निर्माण ने नगर की मूलभूत संरचना को सुदृढ़ किया है। आमजन को राहत मिली है और पर्यटकों के अनुभव में भी सुधार आया है।मानस खंड का निर्माण एक ऐतिहासिक कार्य है, जो न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक भी है। आपके प्रयासों से नैनीताल की आध्यात्मिक पहचान को एक नया आयाम मिला है, जिससे धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।पार्किंग की दीर्घकालीन समस्या के समाधान हेतु आपने जो सार्थक कदम उठाए हैं, उनसे नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में मदद मिली है। नई पार्किंग स्थलों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों दोनों को सुविधा हुई है।आगे पढ़ें क्या का प्रतिनिधि मंडल ने…….

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर पैक हुआ नैनीताल-कैंची धाम पर्यटकों पर नही हुआ पार्किंग के बड़े हुए शुल्क का असर:देखे वीडियो

नगर के समग्र सौंदर्यीकरण के अंतर्गत झील क्षेत्र, प्रमुख मार्गों और अन्य पर्यटन स्थलों का सौंदर्यबोधन हुआ है, जिससे नैनीताल की छवि और भी अधिक आकर्षक बनी है। यह कार्य पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों के लिए भी गर्व का विषय है।हम यह भी भलीभांति जानते हैं कि इन सभी कार्यों के मूल में हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की “विकसित भारत” की परिकल्पना, ‘पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था’ का विज़न और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना अंतर्निहित है। उनके सतत मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व ने इस परिकल्पना को धरातल पर साकार किया है।नैनीताल नगर की समस्त जनता – व्यापारी वर्ग, होटल व्यवसायी, आम नागरिक, युवा, मातृशक्ति और वरिष्ठ जन – सभी आपके इस जनसेवामूलक योगदान के लिए कोटिशः आभार प्रकट करते हैं।आपका यह अथक परिश्रम एवं संवेदनशील दृष्टिकोण हमें विश्वास दिलाता है कि आने वाले समय में उत्तराखंड का नाम देश के श्रेष्ठतम राज्यों में और भी गौरव के साथ स्थापित होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे kumaunvani@gmail.com तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: kumaunvani@gmail.com

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top

You cannot copy content of this page