शनिवार को मोदी कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जो कर्मचारियों के मूल वेतन पर लागू होगा। पेंशनर्स को भी इसी दर से महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।सरकार ने यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को अप्रैल के वेतन/पेंशन के साथ-साथ जनवरी, फरवरी और मार्च—इन तीन महीनों का एरियर (बकाया) भी दिया जाएगा। लंबे समय से इस फैसले का इंतजार किया जा रहा था, ऐसे में यह बढ़ोतरी लाखों परिवारों के लिए आर्थिक रूप से राहत देने वाली मानी जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




