कुमाऊँ

बकायेदार सावधान अब पालिका करेंगी चल संपत्ति की कुर्की,फिर कटेगी आरआरसी

नैनीताल। नगर पालिका को वित्तीय माली हालत से उबारने के लिए ईओ आईएएस राहुल आनंद अथक प्रसाय कर रहे है।जिसके लिए अब पालिका ने वसूली में तेजी लानी शुरू कर दी है।निजी व सरकारी संस्थानों की आरआरसी काटनी शुरू कर दी है,जिसके बाद बकायेदारों द्वारा बकाया जमा करना शुरू कर दिया है। बता दे कि पालिका ने बीते एक माह में अब तक कुल 27 सरकारी विभागों सहित 30 निजी संस्थानों की आरआरसी काट दी गयी है।आगे पढ़ें…..

ईओ आईएएस राहुल आनंद ने बताया कि 75 फीसदी तक वसूली करने का उनके द्वारा टारगेट रखा गया है।जिसके लिए वसूली में तेजी शुरू कर दी है।और निजी व सरकारी बकायेदारों को नोटिस भेजने का बाद आरआरसी कटनी भी शुरू कर दी गयी है।कहा कि प्रावधान के अनुसार वे अब आरआरसी काटने से पहले बकायेदारों की चल संपत्ति की कुल की भी कर सकते हैं जिस पर कार्य करना शुरू कर दिया गया है।जिससे अब पहले की मुताबिक वसूली में बढ़ोतरी होने लगी है।काफी हद तक पालिका की वित्तीय माली हालत से उबारा जा सकता है।और कर्मचारियों के वेतन नही दे पाने की समस्या से निजात मिल सकती है।साथ ही नगर के विकास कार्यो में भी तेजी लाई जा सकती है।

To Top

You cannot copy content of this page