नैनीताल जनपद के रामनगर निवासी एमबीए की छात्रा बबीता पांडे 30 मई को उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान लापता हो गई हैं।जिसका अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है।बबीता 29 मई को एक निजी ट्रेकिंग ग्रुप के साथ रायथल गांव से दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई थीं।ट्रेक के दौरान वह समूह से अलग हो गईं थी।एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना देर से मिलने के कारण खोज अभियान शुरू होने में भी देरी हुई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




