नैनीताल।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में 24 बच्चों ने फुटबाल प्रतियोगिता के लिए रुद्रपुर कॉर्बेट एफसी में ट्रायल दिया। यह यूथ आई लीग ट्रायल अंडर 14 और अंडर 17 ग्रुप में था। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के 7 बच्चों का चयन आगामी टूर्नामेंट के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता के लिए रुद्रपुर कॉर्बेट एफसी मे एक महीने का कैंप लगाया जाता है। उसके बाद टीम आगे प्रतिभाग करने के लिए जाती है। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की व्यवस्थापक श्री ज्योति प्रकाश जी ने भी बच्चों को बधाई दी है। सैनिक स्कूल के बच्चे लगातार राष्ट्रीय और यूथ आई लीग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर रहे हैं। समस्त स्टाफ और नगर वासियों ने बच्चों को बधाई दी है। और आगामी टूर्नामेंट में भी बच्चे अच्छा करेंगे इसकी शुभकामनाएं दी है। खेल प्रभारी जनक बिष्ट और गोविंद बोरा को भी शुभकामनाएं दी
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




