कुमाऊँ

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली

खैरना/भवली।बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रैली निकाल लोगों को जागरुक किया। जीआइसी खैरना में हुए कार्यक्रम में छात्राओं को भी कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराई गई। देश प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने को संकल्प भी लिया गया।आगे पढ़ें…

सोमवार को राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जीआइसी खैरना के सभागार में हुए कार्यक्रम में एनिमिया की जानकारी दी गई साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया की साफ सफाई से तमाम बिमारियों से बचा जा सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने देश प्रदेश को कुपोषण से मुक्त करने का संकल्प भी लिया। बाद में विद्यालय से गरमपानी – खैरना बाजार क्षेत्र में रैली निकाल लोगों को पोष्टिक आहार की जानकारी दी गई। हरी सब्जियों, दाल, मोटे अनाज व फलों को आहार में शामिल करने तथा फास्ट फूड से दूर रहने की अपील क्षेत्रवासियों से की गई। बताया की पोष्टिक आहार से तमाम बिमारियों को हराया जा सकता है जबकि फास्ट फूड से शरीर को होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में गरमपानी व सिमलखा सेक्टर से जुड़ी करीब चालीस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान हंसा मेहरा, प्रेमा खाती, ललिता पांडे, सावित्री, देवकी, आंनदी देवी, किरन, गीता देवी, प्रेमा जलाल, चंपा, मनीषा, गीता, हेमा, कुंती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अब छात्रों को मिलेगा कंप्यूटर का सम्पूर्ण ज्ञान
To Top

You cannot copy content of this page