
नैनीताल।भाजपा ने सभी मंडलो में अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है वही नैनीताल नगर मंडल अध्यक्ष पद पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितिन कार्की को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।बता दे कि नैनीताल नगर मंडल से करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओ ने अध्यक्ष पद के अपनी दावेदारी पेश की थी।वही अध्यक्ष बनाये जाने पर नितिन कार्की ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसका वे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।वही उनके अध्यक्ष बनने पर विधायक सरिता आर्य,मोहित आर्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,मनोज जोशी,विकास जोशी,हरीश राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
