नैनीताल।सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में नैनीताल शहर टापर दीक्षा जोशी भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। दीक्षा ने बिना इंटरनेट मीडिया के परीक्षा की तैयारी की, रोजाना छह घंटे तक अध्ययन किया। इतिहास में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिक्षकों का मान बढ़ाया। दीक्षा के दसवीं बोर्ड में भी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। दीक्षा स्नातक के साथ ही अभी से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। मूल रूप से चंपावत के चनोड़ा गांव निवासी दीक्षा के पिता किशोर जोशी नैनीताल दैनिक जागरण में ब्यूरो प्रभारी जबकि मां आशा जोशी उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में राज्यस्तरीय शहरी विकास संस्थान में प्रबंधक हैं। दीक्षा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी सहित स्वजनों व गुरुजनों को दिया है। बता दे की किशोर जोशी के पुत्र ने भी 12वीं में क्षेत्र सहित स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




