कुमाऊँ

सुबह तेज बारिश के बाद गुनगुनी धूप का सैलानियों ने उठाया लुत्फ

नैनीताल। बीते एक सप्ताह से नगर में बारिश का दौरा जारी है।जिसके चलते निम्न स्तर पर पहूंच गए झील के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर बारिश के बाद अब भूस्खलन व पहाड़ियों से पत्थरों का गिरना भी शुरू हो चुका है। जिससे दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ने लगी है।आगे पढ़ें….

शुक्रवार को भी सुबह करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही जिसका नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने भरपूर लुत्फ उठाया।हालांकि अब सैलानियों की संख्या थोड़ी कम गयी है उसके वावजूद काफी संख्या में पहूंचे पर्यटकों ने नैनीताल की नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया।मौसम केंद्र जीजीआईसी के अनुसार शुक्रवार को नगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो वही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता ने बताया भाजपा की डबल इंजन सरकार का फायदा
To Top

You cannot copy content of this page