कुमाऊँ

खैरना के समीप दिखा दुर्लभ प्रजाति का सांप

खैरना: भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में खैरना के समीप चौकी पुलिस को गश्त के दौरान एक दुर्लभ प्रजाति का सांप सड़क पार करते हुए दिखाई दिया। वहीं चौकी पुलिस ने हाईवे में यातायात रोक दिया। जिससे वह सुरक्षित रूप से सड़क पार कर पाया।

बता दे कि अजगर एक विशाल प्रजाति का सांप होता है। जो अधिकांश गर्म क्षेत्रों में पाया जाता है। किंतु काफी समय से यह पहाड़ों में भी दिखाई दे रहा है। यह एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है जिसकी वजह से इसको मारना या नुकसान पहुंचाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इनकी संख्या देश में अवैध शिकार के चलते काफी कम हो रही है। जिसके चलते वन महकमा इनका संरक्षण करता है।

बता दे कि अजगर ज्यादातर घने वन क्षेत्रों के विशाल पेड़ों या पानी वाली जगह (तालाब व दलदल) को अपना आश्रय बना लेता है। भारत में कुछ अजगर तो 30 फुट या इससे अधिक लंबे देखे गए हैं। वहीं इनकी उम्र करीब 23 साल तक की होती है। भारतीय अजगर ज्यादातर भूरे रंग का होता है।

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी ने कारगिल शहीदों को किया याद

वहीं भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में थाना चौकी पुलिस को रविवार देर शाम गश्त के दौरान खैरना के समीप विशालकाय अजगर सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। जिसके चलते खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार के निर्देशन पर पुलिस टीम ने तत्काल सड़क मार्ग के दोनों ओर चल रहा ट्रैफिक रुकवा दिया और यह अजगर सुरक्षित मोटर मार्ग पार कर पाया। वहीं यातायात नहीं रुकवाया जाता तो संभव है यह किसी भारी वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो जाता।

To Top

You cannot copy content of this page