शिक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालवाड़ी में 25वीं युवा संसद का हुआ आयोजन

खैरना।मंगलवार को को जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालवाड़ी में 25वीं युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 50  विद्यार्थियों द्वारा संसद की कार्यवाही को प्रस्तुत किया गया। जिसमें संसद के पटल पर विपक्षी सांसदों के द्वारा ज्वलंत विषयों पर प्रभावी ढंग से प्रश्न पूछे गए। जिनका उत्तर विस्तार से मंत्रियों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्राचार्य पी. सी उपाध्याय जी एवं मुख्य अतिथियों वी. के सिंह प्रधानाचार्य अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज ढोकाने , डाॅ सत्य वीर सिंह चिकित्साधिकारी सी.एच. सी सुयालवाड़ी, अनूप जीना संवाददाता सी.एन .ई द्वारा दीप प्रज्ज्वन से हुआ। मदन सुयालवाड़ी एवं  अरविंद गुप्ता मैनजर एन.एच भी उपस्थित रहे। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा संसद की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया। निर्णायक मंडल ने प्रक्रिया को गहराई से अवलोकन कर अपना निर्णय दिया। सभी गणमान्य अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरि -भूरि प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रभा वर्मा जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक  नारायण सिंह धर्मशक्तू द्वारा किया गया एंव श्री भूप सिंह वाई.एस मिश्रा सुदीप मंमगई अश्वनी, स्वाती प्रियंका बोनाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग दिया।

To Top

You cannot copy content of this page