राजनीति

लोकसभा चुनाव की तैयारीयो को लेकर नैनीताल में महिला कांग्रेस की बैठक

नैनीताल। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को नगर अध्यक्ष भावना भट्ट के निवास पर महिला कांग्रेस की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कई कार्यकर्ताओ को सम्मानित भी किया गया।साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नारी न्याय है तैयार हम पोस्टर भी जारी किया गया।आगे पढ़ें…..

कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां पर विचार विमर्श किया गया।वही जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि पार्टी जिसको भी प्रत्याशी बनाये हम सभी महिलाओं को उनको विजयी बनाने का प्रण लेना होगा।साथ ही उन्होंने सांसद अजय भट पर भी निशाना साधते हर कहा कि उनके द्वारा अगर विकास कार्य किये होते तो उनके शिलापट जगह जगह दिखाई देती।लेकिन ऐसा हुआ नही है।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुन्नी तिवारी,निवर्तमान सभासद सपना बिष्ट,रेखा आर्य,निर्मला चंद्रा, सरस्वती खेतवाल,उषा पंत,सहित बीडी पांडे अस्पताल की मेट्रन शशिकला पांडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।बैठक में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,आशा भट्ट,गंगा,रईसा,चंपा सनवाल,भववती बिष्ट,तुलसी बिष्ट,लीला,रेखा,लता,सुनीता,सावत्री,शायरा,शांति,उषा,माया,धनी,देवकी,कमला,बबीता,उषा पंत,गंगा,गीता,अंचला भट्ट,कमला फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page