धर्म-संस्कृति

क्या कहती है आपकी राशि राशिफल मई 2024: ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी

मई 2024 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे– संक्रान्ति का दक्षिण दिशा में गमन व नैऋत्य दिशा में दृष्टि होने से दक्षिण पश्चिम के प्रान्तों में अशान्ति, उपद्रव, रोग, आँधी-तूफान, भूकम्प आदि से जन-धन की हानि एवं कष्ट की सम्भावनाएं हैं। लू व गर्मी का प्रकोप अधिक रहेगा। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश पंजाब के क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी रहेगी। उत्तरार्ध में सामान्य वर्षा के योग बनेंगे।आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर मई 2024 में ग्रहों की किस प्रकार कृपा बरसेगी। आगे देखें अपनी राशि

1– मेष राशि*– मेष राशि के जातकों के लिए मई 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। उच्च जनसंपर्क से व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नवीन योजनाओं पर कार्य करेंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावनाएं बन रही है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन उत्साह पूर्ण बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति व उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित दंपतियों का विवाह संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।

2– वृषभ राशि*– वृषभ राशि के जातकों के लिए मई 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। माता-पिता से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। धार्मिक यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें।

3 मिथुन राशि*– मिथुन राशि के जातकों के लिए मई माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव व भागदौड़ बनी रह सकती है। आंशिक धन लाभ भी होगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी। कुटुंब जनों से व्यर्थ विवाद हो सकता है अतः क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग कार्य के प्रति गंभीर रहे। नया निवेश करने से बचें। रोजगार हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक प्रयास के बाद सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।

4 कर्क राशि*– कर्क राशि के जातकों के लिए मई 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। रोग व्याधि में कमी आएगी। कुटुंब जनों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी पेशा वर्ग के लिए कार्यस्थल में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः व्यर्थ के विवाद में ना पड़े। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु रुद्राभिषेक करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर शनिवार को दीपक प्रज्वलित करें। 

5 सिंह राशि*–सिंह राशि के जातकों के लिए मई  2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु शुभ समय है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अत्यंत शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। नया रोजगार प्राप्त करने हेतु शुभ समय है। कुटुंब जनों में आपसी मतभेद रह सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग का स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना। लाभ हेतु सूर्य को जल चढ़ाएं। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें। 

6–कन्या राशि*– कन्या राशि के जातकों के लिए मई माह सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। राज पक्ष से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय मध्यम फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें तथा गाय को चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें 👉  लेक सिटी के दो दिवसीय हरेला महोत्सव का समापन

7–तुला राशि*– तुला राशि के जातकों के लिए मई 2024 शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार के लिए समय शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नए व्यापार में निवेश से धन लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन का सुख प्राप्त करेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। शत्रु दमन होगा। धर्म के प्रति अरुचि रहेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थी पक्ष के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा यात्राएं सफल रहेगी। विशेषकर धार्मिक यात्राएं हो सकती है। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। शुक्रवार को चीनी दान करें।

8–वृश्चिक राशि*– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मई 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापारिक स्थिती स्थिर रहेगी। व्यापार में नया निवेश करने से बचें। कुटुंब में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता का स्वास्थ्य बाधित होगा। संतान पक्ष से मानसिक चिंता बढ़ेगी। स्वभाव में उग्रता आएगी अतः क्रोध करने से बचें वाणी संयमित रखें। परिश्रम से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल का वातावरण तनावपूर्ण लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। उदर विकार होने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

9– धनु राशि*– धनु राशि के जातकों के लिए मई 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ हेतु अत्यंत शुभ समय है। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंब में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शिवजी को 11 लोटा जल अर्पित करें।

10– मकर राशि*– मकर राशि के जातकों के लिए मई 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। भाई बंधुओ से सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार के लिए समय शुभ है। आकस्मिक धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की संभावना। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें दुर्गा सप्तशती पढ़ें। 

11– कुंभ राशि*– कुंभ राशि के जातकों के लिए मई 2024 उत्तम फलकारक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भवन निर्माण के योग बन रहे हैं। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अति उत्तम है। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु बजरंग बाण का प्रतिदिन पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें।

12– मीन राशि*– मीन राशि के जातकों के लिए मई 2024 समान्य फलकारक रहेगा। योजनाबद्ध कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि, भवन में निवेश के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में उलझन, तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में विभागीय बाधा आ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की संभावना। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें। बड़ों का सम्मान करें। 

To Top

You cannot copy content of this page