चुनाव

ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर 5 अक्टूबर को होगा मतदान

कविता जोशी अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट,जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड देहरादून की अधिसूचना के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों के प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों स्थानों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारिणी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों हेतु दिनॉंक 20, 21 सितम्बर, 2023 को प्रातः् 10ः00 बजे से अपरान्ह् 05ः00 बजे तक नाम निदेशन पत्र को जमा किये जायेंगे। दिनॉंक 22 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जॉच की जायेगी। दिनॉंक 23 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह् 03ः00 बजे तक नाम वापसी होगी। दिनॉंक 24 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक का आवंटन किया जायेगा। दिनॉंक 05 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 08ः00 बजे से अपरान्ह् 05ः00 बजे तक मतदान होगा तथा दिनॉंक 07 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।

To Top

You cannot copy content of this page