
नैनीताल।निकाय चुनाव में अब मात्र एक दिन का समय बचा हुआ है ऐसे में प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रसार में पूरी ताकत झौक दी है।वही नगर पालिका नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के लिए पहली बार निकाय चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट दिखाई दिए है। बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं का जोश दुगना दिखाई दे रहा है।और कार्यकर्ता दिन रात घर-घर जाकर भाजपा के लिए समर्थन जुटा रहे है। बता दे कि राज्य बनने के बाद आज तक नगर पालिका नैनीताल में भाजपा का अध्यक्ष नही बन पाया है।हालांकि इस बार पार्टी डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का हवाला देकर अपनी बड़ी जीत का दावा कर रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
