नैनीताल।बीते दिनों मल्लीताल थाने में नरेश पांडे नामक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती ने शनिवार को थाने में पहुचकर अपनी शिकायत वापस लेने को लेकर पत्र सौप दिया।पत्र के अनुसार भवाली निवासी आयुष कुमार,भावेश नेगी भानु,प्रशांत दीक्षित पम्मू पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन तीनो के कहने पर उन्हीने नरेश पांडे के खिलाफ झूटी एफआईआर दर्ज कराई है।इन तीनो ने ऐसा करने के लिए उनको विवश किया गया।इन तीनो ने मिलकर नरेश पांडे की छवि को धूमिल करने की साजिश की गयी थी और इसके लिए उन्होंने मुझ पर काफी दवाव बनाया था जिसके चलते उनको थाने में एफआईआर दर्ज कराने पर मजबूर होना पड़ा था
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




