कुमाऊँ

व्यापारी व पालिका कर्मचारियों के बीच झड़प मामले में व्यापारियों ने भी दी तहरीर

नैनीताल। शनिवार को चालानी कार्रवाई को लेकर पालिका कर्मचारी व मल्लीताल बाजार में एक व्यापारी के साथ तीखी झड़प हो गई।इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने व्यापारी पर पालिका कर्मी के साथ हाथापाई का आरोप लगाया था।जिसको लेकर व्यापारी अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद से मुलाकात करने भी पहुंचे थे लेकिन उन्होंने इसको गंभीर आरोप बताते हुए व्यापारियों की बात नहीं मानी। और संबंधित व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा। जिसको लेकर रविवार देर शाम मां नयना देवी व्यापार मंडल के नेतृत्व में संबंधित व्यापारी ने कोतवाली में पालिका कर्मचारी पर खुद के साथ मारपीट की तहरीर सोप दी है।आगे पढ़ें क्या कहा पुनीत टंडन ने

यह भी पढ़ें 👉  डेंगू की रोकथाम को लेकर पालिका ने नगर में फॉगिंग

मां नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि वे अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद का सम्मान करते हैं। और उनके द्वारा शहर हित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी करते है, लेकिन पालिका कर्मचारी द्वारा व्यापारी के साथ हाथापाई करना उचित नही है।कहा कि व्यापारियों के साथ अनुचित बर्ताव बर्दाश्त नही किया जाएगा।

To Top

You cannot copy content of this page