शिक्षा

चंद्रयान-3 की सफलता से अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरा भारत:कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत

नैनीताल। बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कान्फ्रेस हॉल में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के साथ विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड होने की ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटना के साक्षी बनें।

देश के वैज्ञानिकों और नागरिकों के आत्मविश्वास को बदाने एवम प्रोत्साहित करने हेतु साउथ अफ्रीका से इस कार्यक्रम में जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को सुनने के पश्चात कुविवि के अधिकारियों व कर्मचारियो को संबोधित करते हुए मा० कुलपति ने कहा कि चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई थी। इस मिशन की सफलता से भारत अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है और एक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। कुलपति प्रो रावत ने सभी का आवाहन किया कि देश की प्रगति में अपना योगदान सुनिश्चित करें।इस दौरान कुलसचिव दिनेश चंद्रा, डॉ.महेंद्र राणा,उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, डॉ.संजय कुमार,एलडी उपाध्याय, पूरन पाठक,अविराम पंत आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page