दुर्घटना

दुःखद राज्य आंदोलनकारी व सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन नेगी का हुआ निधन

नैनीताल। राज्य आंदोलनकारी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने वाले शहर निवासी कुंदन नेगी का असामयिक निधन हो गया। बीते कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे कुंदन नेगी ने दिल्ली स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली। उनकी मौत से राज्य आंदोलनकारी समेत तमाम शहरवासी शोकाकुल है।आगे पढ़ें

शहर निवासी कुंदन नेगी बीते कुछ समय से पेट की समस्या से जूझ रहे थे। जिनको बीते दिनों दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा था। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर सुन तमाम शहरवासी शोकाकुल है। बता दें कि राज्य आंदोलन में भागीदारी करने वाले कुंदन नेगी शहर के सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते थे। लंबे समय से वह बीडी पांडे अस्पताल के ब्लड बैंक में निशुल्क मरीजों की सेवा करते थे। कई बार मरीजों को रक्तदान करने के साथ ही उनका उपचार दिलाने तक उनकी अग्रणी भूमिका रहती थी। उनके निधन पर विधायक सरिता आर्य, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी रामसेवक सभा अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, सरस्वती खेतवाल समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

To Top

You cannot copy content of this page