नैनीताल।नगर के तल्लीताल क्षेत्र में फ़ांसी गधेरों पर जिला कार्यालय,कुमाऊं आयुक्त,एसएसपी कार्यालय व राजभवन जाने वाले मार्ग पर बीते दो दिनों से सीवर ओवरफ्लो होकर सीवर झील में समा रहा है,लेकिन विभाग अभी भी गहरी नींद में सोया हुआ है।जिसको लेकर मां नयना देवी व्यपार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि वीआईपी मार्ग होने के वावजूद जब यहां पर इतने दिनों से अनदेखी की जा रही है तो अन्य क्षेत्रों में तो महीनों तक कोई सुध लेने वाला नही है।पुनीत ने कहा कि सम्बंधित विभाग जल्द से जल्द इसका निस्तारण करे।अन्यथा वे अदालत की शरण में जाने पर मजबूर होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




