दुर्घटना

दुःखद:घास काटने गयी महिला की खाई में गिरने से हुई मौत

नैनीताल। निकटवर्ती थापला गांव की एक महिला गुरुवार की सुबह खाई में गिर गई जिसके बाद गांव के लोग महिला को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।l ग्रामीणों ने बताया की गुरुवार सुबह गांव की जीवंती देवी 46 वर्ष अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी अचानक जीवंती देवी का पैर फिसल गया इसके बाद महिलाओं ने लोगों की सूचना दी और उसके बाद ग्रामीण घायल महिला को लेकर नगर के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया गया। ग्रामीणों ने बताया की मृतक जीवंती देवी के पति कैलाश पंत खेती बाड़ी कर अपना गुजारा करते है।मृतका की चार लडकिया और एक लड़का है।जिसमे से तीन की शादी हो चुकी है जबकि एक लड़की व एक लड़का अभी अविवाहित है।

To Top

You cannot copy content of this page