शिक्षा

नेसस्टेनेबल यूटिलाइजेशन व कंजर्वेशन ऑफ बायलॉजिकल वेल्थ पुस्तक का हुआ विमोचन

नैनीताल। रविवार को फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी तथा गढ़वाल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति व कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति प्रो संतोष कुमार नेसस्टेनेबल यूटिलाइजेशन व कंजर्वेशन ऑफ बायलॉजिकल वेल्थ पुस्तक का लोकार्पण तथा विमोचन किया गया।पुस्तक को डीएसबी परिसर के रसायन शास्त्र प्रो गीता तिवारी ,डॉक्टर पैनी जोशी ,इंग्लिश के डॉक्टर दीपिका पंत ,वनस्पति विज्ञान के प्रो ललित तिवारी तथा जैव प्रौद्योगिकी के डॉक्टर संतोष  उपाध्याय द्वारा संपादित किया गया है ।पुस्तक में 16शोध पत्र शामिल है जिसमें उत्तराखंड , यूपी,बिहार ,गुजरात ,हिमाचल प्रदेश ,ऑस्ट्रेलिया के शोधार्थी शामिल है।आगे पढ़ें

पुस्तक में संरक्षण के नई तकनीक तथा पौधो के न्यूट्रा सी मूल्य के साथ कॉस्मेटिक,नैनों मेडिसिन के साथ रीजेनरेशन ऑफ मेडिसिनल प्लांट्स के बारे में  शोध शामिल किया गया है।पुस्तक सतत विकास की तरफ कारगर है।पुस्तक का आमुख प्रो प्रदीप जोशी चेयरमैन एनटी ए तथा पूर्व चेयरमैन यूपीएससी, सीजीपीएससी एमपीपीएससी ने लिखा है। इस दौरान डीन प्रो चित्रा पांडे,डीन प्रो जीत राम, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो नीरजा पांडे प्रो,राजीव उपाध्याय,प्रो गीता तिवारी,डॉ.जीसीएस नेगी,प्रोआशीष तिवारी,प्रो ललित तिवारी,प्रो सुषमा टम्टा,प्रो नीलू लोधियाल,प्री एलएस लोधियालडॉ.नवीन पांडे,डॉ.गगन,डॉ.हर्ष चौहान,डॉ.हेम जोशी,डॉ.प्रभा पंत,डॉ.हेम जोशी,डॉ. दीपक मेलकानी,नगमा परवीन आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page