नैनीताल।अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष सुनिल चौधरी जी की संतुति पर कर्मचारी हित मे एक अलग पहचान रखने वाले एंव सामजिक कार्य मे अग्रणी रहने वाले व समाज के हर कार्य मे बड चढकर सहयोग करने वाले र्पूव पालिका सभासद राहुल पुजारी को संगठन मे कुमाऊं मण्डल कानूनी सलाहकार के रुप मे मनोनीत किया गया, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा हल्द्वानी मे आयोजित कार्यक्रम मे संगठन की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया व संगठन मे नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कि।
इस दौरान राहुल पुजारी द्वारा भी संगठन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया व संगठन का हर कदम साथ व सहयोग प्रदान करने की बात कही।इस दोरान कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष सुनील चौधरी,विक्रम पाल जी जिला महामंत्री, विनेश कुमार शाखा अध्यक्ष, दिपक कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष, विक्रम कुमार शाखा मंत्री,अतुल कुमार शाखा संरक्षक, पंकज कुमार शाखा महामंत्री, पिंटू कुमार शाखा उपसचिव, मनोज कुमार शाखा उपसचिव, मधु महिला मोर्चा शाखा अध्यक्ष, ज्योति महिला मोर्चा शाखा महामंत्री सहित अनेको कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




