कुमाऊँ

राहुल जोशी व पूजा जोशी कर रहे है सही मायनों में सामाजिक कार्य

भीमताल। ध्येय संस्था के अध्यक्ष व अधिवक्ता राहुल जोशी व उनकी पत्नी पूजा जोशी भीमताल क्षेत्र में समाजसेवा की अलख जगा रहे है।वे अपने निजी संसाधनों व प्रयासों से बीते लंबे समय से सही मायनों में धरातल पर सामाजिक कार्य कर रहे है।आगे पढ़ें जोशी दंपति के किये गए कार्य…..

राहुल व पूजा ने अपने निज़ी प्रयासों और संसाधनों से साल 2023 में नौकुचियाताल क्षेत्र में कई कार्य किये गए जिसमे प्रमुख कार्य क्षेत्र के 25 बच्चों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया।क्षेत्रवासियों को 20 कंप्यूटर निःशुल्क वितरित किए गए। क्षेत्रवासियों को 30 सिलाई मशीनें वितरित की गई। क्षेत्र में 12 सोलर लाईट लगाई गई। कुमाऊनी रामलीला ऑनलाइन प्रतियोगिता में कलाकारों को प्रोत्साहन एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार। कुमाऊनी होली प्रतियोगिता से सैकड़ों महिलाओं को ऑनलाइन मंच देकर संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। सैकड़ों ज़रूरतमंद लोगों को कंबल एवं गरम कपड़े वितरित किए गये।

To Top

You cannot copy content of this page