राजनीति

राहुल गांधी को रावण के तौर पर दिखाए जाने पर कांग्रेसियों ने भाजपा का किया पुतला दहन

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया है जिसमे उनको रावण की तरह दिखाया गया है।जिसको लेकर दोनों ही पार्टियों में जुबानी जंग शुरू हो चुकी है,तथा इसके विरोध में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का पुतला दहन किया जा रहा है।वही नैनीताल में भी नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को नगर के मल्लीताल पंत पार्क में भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पार्टी का पुतला दहन किया।आगे पढ़ें….

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने बताया कि भाजपा द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हमारे नेता राहुल गांधी को रावण के तौर पर पेश करना भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।इससे भाजपा किआ इरादा साफ नजर आता है कि उनके द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा भड़काना व उकसाना है।जिसके विरोध में कांग्रेस भाजपा का पुतला दहन कर रही है।और अगर पार्टी द्वारा राहुल गांधी से माफी नही मांगी तो वे लोग उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।इस दौरान मुन्नी तिवारी,सरस्वती खेतवाल,मुकेश जोशी,पीके शर्मा,सभासद पुष्कर बोरा,त्रिभुवन फ़र्त्याल,मनमोहन कनवाल,विमल चौधरी,कैलाश अधिकारी,शार्दूल नेगी,सिदार्थ टंडन,जितेंद्र साह,जुनैद,राशिद खान,दिलावर खान,ललित मोहन, कमलेश तिवारी,शिभम बजाज,रोहित,प्रियांशु,हर्षित,पंत आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page