रामनगर। डिग्री कालेज में बनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर ऋचा पुनेठा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। प्रो पुनेठा शनिवार सुबह कॉलेज के लिए अपने घर भरतपुरी से निकली थी। जो कॉलेज नही पहुची।और देर शाम तक वापस अपने घर नही पहुँचने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय ऋचा पुनेठा लगभग छह माह पूर्व ही पिथौरागढ़ से यहां ट्रांसफर होकर आयी है। जबकि इनका परिवार देहरादून में रहता है। पुलिस ने बताया कि रक्षा बंधन को इनका भाई मनीष पुनेठा राखी बंधवाने देहरादून से इनके पास आये है। शनिवार को जब वह देर सायं तक घर नही लौटी तो उन्होंने इस मामले में गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कर दी है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस ऋचा पुनेठा की खोज में लग गयी है। उनके आवास के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए है। मगर अभी तक उनका कोई पता नही चला है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
