नैनीताल।पोर्टल अपडेट होने के बाद नगर पालिका में जन्म जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आने वाले लोगो सहित कर्मचारियों को भी भारी फजीहत उठानी पड़ रही है।नगर पालिका में लगभग हर रोज लोग जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आते हैं लेकिन पालिका के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल अपडेट होने के बाद अब सभी दस्तावेजो को अपडेट करना पड़ता है, ऐसे में कई बार लॉगआउट हो जाने की स्थिति में दुबारा पूरी प्रक्रिया शुरू करनी पड़ती है।जिसमे समय की काफी बर्बादी होती है।जिसके चलते आवेदकों को बार बार पालिका के चक्कर लगाने पड़ते है।बता दे कि यह समस्या सभी नगर पालिकाओं व नगर निगमो में आ रही है।आगे पढ़ें….

प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्रा ने कहा कि पोर्टल में आ रही दिक्कतों के चलते जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। और यह समस्या सभी नगर पालिकाओं और नगर निगमो में आ रही है इसलिए जैसे ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा तो आवेदकों के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।





















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
