![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_20231218_221218_Gallery-11.jpg)
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में शुक्रवार को न्यूजीलैंड की मार्गेआ एजुकेशनल कंसल्टेंसी द्वारा सोनरीसा टीचर एक्सपीरियंस वर्कशॉप का आयोजन किया।जिसमे स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग कर निरंतर प्रगतिशील एवं उद्विकासी टेक्नोलॉजी के माध्यम से नवीन शिखा नीति 2020 को कार्यान्वित करने के गुर सीखे।आगे पढ़ें
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240405-WA0001.jpg)
कार्यशाला का संचालन ऑल सेंट्स की पूर्व छात्रा और वर्तमान में न्यू जीलैंड की मार्गेआ एजुकेशनल कंसल्टेंसी की निर्देशक अलीटा चॉफ्फिन द्वारा किया गया।जिसमे शिक्षकों के साथ साथ कक्षा 11 और 12 की छात्राओं को गणितीय एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग के माध्यम से चरणवार निर्देशों के अनुसार प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स का ज्ञान सांझा कराया गया। नवीन शिक्षा नीति के अनुसार प्रायोगिक शिक्षण और अधिगम पर भी बल दिया गया। इसके अलावा परिवर्तनकारी आंकलन व निरंतर व्यवसायिक विकास को दैनिक पाठ योजना और शिक्षण सामग्री में सम्मिलित कर कक्षा में परिपालन करने के गुर भी सिखाए गए। शिक्षा नीति के सभी बिंदुओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए चार स्तरीय पद्धति पर भी चर्चा की गई और बताया गया कि किस प्रकार इनसेप्टिव, ट्रांसिएंट,स्टेबल और डायनामिक इवोल्यूशन से शिक्षण को चरम शिखर पर पहुंचाया जा सकता है।
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2023/02/Ad-StJohnsSchool.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
![](https://kumaunvani.com/wp-content/uploads/2022/01/KumaunVani_logo_v1.22x.png)