कुमाऊँ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग द्वारा किया गया अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा व अखण्ड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान माधव सनातनी ने बताया कि आज ही के दिन 14 अगस्त 1947 को भारत माता को दुर्भाग्यपूर्ण छिन्न भिन्न किया गया। यह दिन उस घटना से सबक लेते हुए हम सभी आज संकल्प लें कि भारत माता को पुनः अखण्ड बनाएंगे।इस दौरान जिला विद्यार्थी प्रमुख नवीन भट्ट,नगर कार्यवाह उमेश बिष्ट,नगर प्रचार प्रमुख चन्दन जोशी,मोहित पन्त,उत्कर्ष बिष्ट,मनोज जोशी,अरविंद पडियार,नितिन कार्की,धर्मेंद्र शर्मा,रामध्यान ठाकुर,कमलेश ढुलढुल,दीपक मेलकानी आदि मौजूद रहे

To Top

You cannot copy content of this page