चुनाव

भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने की भाजपा से टिकट की दावेदारी

नैनीताल। प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है और जून अंत तक चुनाव की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी-अपनी दावेदारी भी पेश की जा रही है। वही भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश पांडे द्वारा भाजपा से भवाली पालिका अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी की गई है।उन्होंने पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ा था।लेकिन उसमे उनको हार का सामना करना पड़ा था।जिसके बाद बीते पांच सालों से लगातार वे लोगो से जुड़े हुए है।आगे पढ़ें क्या कहा नरेश पांडे ने…..

नेता नही बेटा बनकर कर रहा हु लोगो की सेवा।नरेश पांडे ने कहा की निकाय चुनाव को लेकर पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से उनकी प्रबल दावेदारी है।और पार्टी को सर्वे के आधार पर टिकट देना चाहिए बाकी वे पार्टी के सिपाही है जो पार्टी का आदेश होगा उसका वे पालन करेंगे।कहा कि बीते चुनाव में भी उन्होंने 600 मत हासिल किए थे,और बीते पांच सालों में उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिला है, खासकर महिला शक्ति का।और आगामी निकाय चुनाव में लोगो के प्यार व आशीर्वाद से वे भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।कहा कि वे नेता नही बल्कि बेटा बनकर लोगो की सेवा कर रहे है।आगमी चुनाव में अगर जनता का आशीर्वाद उनको मिलता है तो  महिलाओ व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।आगे पढ़ें नरेश अब तक कितने लोगों की कर चुके है मदद

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ के महासचिव सोनू सहदेव को मातृ शोक

कोविड से अब तक करोड़ो रूपये से लोगो की कर चुका है मदद। नरेश पांडे ने कहा कि कोविड के दौरान जहां स्थानीय नेता अपने घरों में बैठे थे वही हमने लोगो की आर्थिक मदद की,जो अब तक चल रही है।और आगे भी चलती रहेगी।असहाय महिलाओ को रसोई गैस से लेकर राशन,दवाई व लोगो के इलाज के लिए वे अभी तक सैकङो लोगो की मदद कर चुके है।इस मुहिम में उनको कई लोगो का सहयोग भी मिला है।साथ ही स्कूली बच्चो को ड्रेस व पाठ्य सामग्री भी उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।जो लोग राशन दवाई व घरेलू गैस खरीदने में असमर्थ है वे उनसे भवाली उनके कार्यालय में संपर्क भी कर सकते है।

To Top

You cannot copy content of this page