नैनीताल थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में साइबर सूत्रों के अनुसार, इस केस से जुड़े एक वीडियो के AI जनरेटेड होने की संभावना के चलते फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पीड़िता के अनुसार पुलिस को दिए बयान में एफआईआर दर्ज कराने के लिए दबाव और इनकार करने पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या पीड़िता को मोहरा बनाकर षड्यंत्र रचा गया था। पीड़िता का आरोप है कि उस पर नरेश पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि पीड़िता के इनकार करने पर AI तकनीक का इस्तेमाल कर वीडियो तैयार किया गया और उसे सर्कुलेट किया गया। फिलहाल वीडियो को सभी प्लेटफॉर्म से हटवा दिया गया है व तीन आरोपीयों के नाम इसमें सामने अरे है इन्हें पुलिस के दायरे में ले लिया गया है।यदि अब कोई यह वीडियो फॉरवर्ड/शेयर करता है तो उस पर IT Act की धारा 67A, 66E और 66D के तहत कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




