
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल मे ईद व आने वाले वीकेंड और मैदानी भागों मे पड़ रही भीषण गर्मी से नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सैलानियों के सैलाब से शहर व आसपास के अधिकांश होटल भी पैक हो चले हैं।आगे पढ़ें…..

ग्रीष्मकाल मे नैनीताल का नैसर्गिक सौंदर्य व आसपास के पहाड़ी क्षेत्र पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। गुरुवार से ही बड़ी संख्या मे सैलानियों का नैनीताल पहुँचने का दौर शुरू हो चुका है जिससे शहर के नगर के सभी पर्यटन स्थलों मे सैलानियों की भीड़ रही। नैनी झील मे सैकड़ो नौकाए अठखेलियों करती नजर आई। बारापत्थर घुड़सवारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहा। स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, सरिताताल, वाटर फॉल, बॉटनिकल गार्डन, किलबरी हनुमानगढ़ी सहित शहर के आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों मे सैलानियों के मेला लगा रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
