बागेश्वर। जनपद के गरुड़ तहसील क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है।घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर #आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।गरुड़ तहसील के कंधार क्षेत्र निवासी कविता, पत्नी कपेंद्र सिंह, ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10:30 बजे परिजनों ने #कविता का शव घर के भीतर फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।जिसके बाद मृतका की मां ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ तत्काल गांव पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद #शव को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
महिला की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतका अपने पीछे 12 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे को छोड़ गई है। मां को खोने के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी मासूम बच्चों की हालत देखकर बेहद भावुक हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




