कुमाऊँ

मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं और उनकी सुरक्षा योजना 2015 पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

नैनीताल। उच्च न्यायालय व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी द्वारा सोमवार को कुंदन लाल शाह ट्रस्ट नगर पालिका राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सुखताल में नालसा बच्चों के लिए बोल मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं और उनकी सुरक्षा योजना 2015 पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।आगे पढ़ें…..

जागरूकता शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक यशवंत कुमार द्वारा छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य विस्तार के बारे में बताया गया, तथा परामर्श और कानूनी सलाह की प्रकृति में निःशुल्क और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना,न्यायलय और न्यायाधिकरणों के समक्ष मामलों के संचालन में निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना, की जानकारी दी गई,। सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बालक बालिका समस्त स्तरों पर सुरक्षा का अधिकार रखता है एवं वह किसी हानि, शोषण, उपेक्षा आदि से ग्रस्त नहीं किया जा सकता। किसी बालक की गोपनीयता विधिक सेवा संस्थानों के समस्त स्तरों पर सुरक्षित की जायेगी । तथा बाल विवाह , बाल श्रम मजदूरी , पोस्को एक्ट , रोड सेफ्टी रूल, बच्चो के अधिकारो का हनन, अपराधी किशोरों की देखभाल सुरक्षा, किशोर न्याय बोर्ड, बाल संप्रेक्ष गृह सम्बन्धित जानकारी दी गई शिविर मे उमा भाकुनी, नीतू रावत, पूजा आर्या सीमा शाह, डॉ विनीता पाठक, रश्मि पांडे आदि अध्यापिकाये मौजूद रही।

To Top

You cannot copy content of this page