नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात दो दिन पहले हुई थी, जिसकी जानकारी राहुल गांधी और कांग्रेस ने 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर दी। राहुल गांधी ने कहा कि चार साल बाद भी परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है। उन्होंने अंकिता हत्याकांड में कथित ‘VIP’ कनेक्शन, रिजॉर्ट के कमरे को जांच से पहले ध्वस्त किए जाने और मामले की जांच को लेकर सवाल उठाए।राहुल गांधी ने राज्य सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को न्याय और सुरक्षा तभी मिलेगी, जब अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने की मानसिकता खत्म होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




