कुमाऊँ

लेक सिटी ने कारगिल शहीदों को किया याद

नैनीताल। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व क्लब की सदस्यों ने तल्लीताल दर्शन घर स्थित कारगिल में शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया।आगे पढ़ें…..

कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य हेमा भट्ट, आशा पाण्डे, गीता साह, जीवंती भट्ट, अध्यक्ष ज्योति ढौंडियाल, सचिव दीपा पांडे, कोषाध्यक्ष कविता त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक आभा साह, सह संयोजक कविता त्रिपाठी, विनीता पाण्डे, सहित नीरू साह, रेखा जोशी, मीनू बुधलाकोटी, सीमा सेठ, सरिता त्रिपाठी रमा भट्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, तुसी साह, मधुमिता, कंचन जोशी, खष्टी बिष्ट, बबली, कुसुम तिवारी, खुशबू तिवारी, भावना रावत,शोभा नेगी एवम टीम उपस्थित थे। साथ ही गिरीश रंजन तिवारी, यशपाल रावत ने सभी को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति एवम दीपा पाण्डे द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र पांडे जीनू के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
To Top

You cannot copy content of this page