कुमाऊँ

लेक सिटी क्लब की वाद विवाद प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को

नैनीताल। लेक सिटी क्लब अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटि के नेतृत्व में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।कहा कि 12 अक्टूबर को सी आर एस टी इंटर कॉलेज में स्वर्गीय चंद्रशेखर शाह स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसके लिए चार सदस्य संयोजक मंडल गठित किया गया, जिसमें रानी शाह, डॉ रेखा त्रिवेदी, आशा पांडे एवं मीनाक्षी कीर्ति को रखा गया है।वाद विवाद का विषय समान नागरिक संहिता देश के लिए वरदान या अभिशाप” रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से एक पक्ष वह एक विपक्ष में कुल दो विद्यार्थी प्रतिभाग सुनिश्चित करेंगे। प्रतियोगिता में नैनीताल शहर के 16 विद्यालय प्रतिभा कर रहे हैं।आगे पढ़ें

 कार्यक्रम का आयोजन क्लब की कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शाह द्वारा अपने पति स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर शाह की स्मृति में किया जा रहा है। क्लब द्वारा इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई हैं। अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता ठीक 12:00 बजे से सी आर एस टी के सभागार में प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति श्री दीवान सिंह रावत होंगे। क्लब की सचिव राम भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के प्रधानाचार्य श्री विशन सिंह मेहता तथा मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अनुपमा शाह को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है‌।प्रतियोगिता की तैयारी में मंजू बिष्ट ,हेमा भट्ट ,गीता शाह विनीता पाण्डे , जीवन्ती भट्ट,पाण्डे,दीपा पांडे ,प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल , प्रगति जैन, खष्टी बिष्ट,दीपा रौतेला,आभा साह, सोनू साह, सीमा सेठ, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, तन्नू सिंह,रेखा जोशी,  तुसी साह,कंचन जोशी, लीला राज, कविता त्रिपाठी, पल्लवी गहतोड़ी, सविता कुलौरा, दया कुंवर आदि लगे हैं।

To Top

You cannot copy content of this page