1–मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए मई 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। शनि की साडेसाती का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार में पूंजी निवेश आंशिक धन लाभ देगा। शत्रु प्रबल रहेंगे। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। अत्यधिक प्रयास के उपरांत ही प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अविवाहित दंपतियों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है कार्य स्थल पर अपयश के पात्र बनेंगे। नेत्र, अस्थि रोग संबंधी समस्याएं मानसिक प्रताड़ना देंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें हनुमान चालीसा का सायं काल पाठ करें मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें तथा हनुमान जी को लड्डू व सिंदूर अर्पित करें। ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें तथा जरूरतमंदों की सहायताकरें।
2–वृषभ राशि–वृषभ राशि की जातकों के लिए मई 2025 उत्तम फल कारक रहेगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कुटुंब जनों से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तनाव दे सकती है। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधित मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है। पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत के 11 पाठ करें । विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ’।। मंत्र का जाप करें।

3–मिथुन राशि–मिथुन राशि के जातकों के लिए मई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। नए व्यवसाय में निवेश धन लाभ देगा। नया भवन निर्माण हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। कुटुंबुजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। राजकीय सेवा हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है। यात्राएं सफल रहेगी। तीर्थाटन के भी योग बन रहे हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तथा प्रतिदिन प्रातः गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। ‘ॐ श्री सिद्धि विनायकाय नमः’ का प्रतिदिन जाप करें।

4–कर्क राशि–कर्क राशि के जातकों के लिए मई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। शनि की ढैया के प्रभाव से भार- मुक्त होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से धनार्जन होने की पूर्ण संभावना है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कुटुंब जनों का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शिक्षा के प्रति विद्यार्थी वर्ग माह के प्रारंभ में उदासीन रहेंगे। मासान्त तक स्थिति में सुधार आएगा। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता हैl निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा यात्राएं सफल रहेगी धार्मिक स्थल की यात्राएं हो सकती हैं लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें शिवजी को 11 लोटा सादा जल चढ़ाएं, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः का प्रातः 21 बार जाप करें।
5–सिंह राशि–सिंह राशि के जातकों के लिए मई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में पूंजी निवेश हेतु उत्तम समय है। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। नए भूमि भवन क्रय करने के योग बन रहे हैं। कुटुंब में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासत जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है परंतु कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के अनावश्यक विवाद से बचें अन्यथा कानूनी दाव पेंच में पढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, नेत्र संबंधी समस्या से पीड़ित रह सकते हैं। यात्रा कष्टकारी रहेगी,वाहन संचालित करते समय धैर्य का परिचय दें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें तथा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें जरूरतमंदों की सहायता करें तथा शनि मंदिर में बैठकर इस मंत्र का जाप करें नीलांजना समाभासं रविपुत्रम यमराजन। छाया मार्तंड संभुतम, तम नमामि शनैश्चरम।।

6–कन्या राशि–कन्या राशि के जातकों के लिए मई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। माता पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है, जिसके कारण तनाव रहेगा। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को अत्यधिक प्रयास के उपरांत ही सफलता प्राप्त होगी। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है, स्थानांतरण के योग चल रहे हैं। धार्मिक यात्राएं संपन्न हो सकती है। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें,सूर्य नमस्कार करें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का जाप करें।
7–तुला राशि–तुला राशि के जातकों के लिए मई 2025 अत्यंत शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में पूंजी निवेश धन लाभ देगा। व्यावसायिक साझेदार संपूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों के मध्य स्वादपूर्ण माहौल देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। संतान पक्ष को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित संपन्न होगा सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है, पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं संपन्न होंगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें तथा प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, शुक्रवार को चीनी दान करें, सरस्वती उपासना करें, प्रतिदिन 27 बार इस मंत्र का जाप करें–‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’।।

8–वृश्चिक राशि–वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मई 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव रहेंगे परंतु मासान्त तक आंशिक धन लाभ होगा। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी, संयमित रूप से धन खर्च करें अन्यथा आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग को कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है अतः धैर्य का परिचय दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, ॐ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें,बजरंग बाण का प्रतिदिन पाठ करें तथा हनुमान जी को मंगलवार को सिंदूर व लड्डू अर्पित करें। ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।
9–धनु राशि–धनु राशि के जातकों के लिए मई 2025 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करें।गे नया व्यापार प्रारंभ करने हेतु समय उत्तम है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कुटुंब में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, कार्य स्थल पर सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है, शनि की ढैया के कारण अस्थि रोग तथा चोट लगने की संभावना। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें, वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः’ का प्रतिदिन पाठ करें।

10–मकर राशि–मकर राशि के जातकों के लिए मई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु समय उत्तम है। व्यवसाय में पूंजी निवेश धन लाभ देगा। पैतृक संपत्ति में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम है प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। लंबे समय से राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है, पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। धार्मिक यात्राएं सफल होंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें तथा शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ‘मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥’ का प्रतिदिन 11 बार पाठ करें।
11–कुंभ राशि–कुंभ राशि की जातकों के लिए मई 2025 शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार हेतु शुभ समय है। व्यापार में पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगे। कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विदेश गमन के योग बन रहे हैं।विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। धार्मिक यात्राएं हो सकती है। यात्रा करते समय वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, बजरंग बाण का प्रतिदिन पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी के चरणों में सिंदूर अर्पित करें तथा लड्डू चढ़ाए। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

12–मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए मई 2025 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत भी माह के अंत तक धन लाभ होगा। व्यावसायिक परिपेक्ष में रुका हुआ धन प्रयास करने से प्राप्त होगा। कुटुंबुजनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। न्यायालयीय कार्यों में स्थिति यथावत रहेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। संतान पक्ष को चोट लगने की संभावना। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य स्थल पर अपयश का सामना करना पड़ सकत है, सहकर्मियों से अनावश्यक विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल होगी शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें ।लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, वृद्धआश्रम में भोजन दान तथा जल दान करें। ‘नीलांजना समाभासं रविपुत्रम यमराजन, छाया मार्तंड संभुतम, तम नमामि शनैश्चरम।।’ का शनिवार को 23 बार जाप करें।








लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
