धर्म-संस्कृति

राशिफल जुलाई 2026:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी बता रही है कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए जुलाई माह

Ad

ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी के अनुसारजुलाई 2026 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–उत्तर-पश्चिमी पवन के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक अतिवृष्टि के कारण तीव्र भूस्खलन और मैदानी क्षेत्रों में भयंकर बाढ़ की आशंका है, जिससे भारी जनहानि व धनहानि के योग बन रहे हैं। तीव्र अंधड़ व वज्रपात के साथ उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान में मूसलाधार वर्षा होने की प्रबल संभावना है।आगे पढ़ें बारह राशियों पर जुलाई 2026 में ग्रहों की चाल कैसी रहेगी….

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 मिश्रित फलकारक रहेगा। व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के उपरांत लाभ प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति के मामलों में वैधानिक अड़चनें आ सकती हैं, जिससे धनार्जन में विलंब होगा। व्यावसायिक साझेदारों के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, संयम रखें। कुटुंब में अचानक किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है, हालांकि कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम प्रसंगों में अविश्वास की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष की संगति और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता हेतु अत्यधिक एकाग्रता की आवश्यकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय संघर्षपूर्ण रहेगा, गुप्त शत्रु आपकी छवि धूमिल करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, हड्डियों, नसों की समस्या और नेत्र विकार से कष्ट संभव है। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, हर शनिवार को शनि के चरणों में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, काली वस्तुएं दान करें। जरूरतमंदों की सहायता करें तथा शनि के चरणों में बैठकर शनिवार को इस मंत्र का जाप करें–ॐ शनि शनिस्चराये नमः।।

वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 आर्थिक और भौतिक दृष्टिकोण से अत्यंत उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार में अप्रत्याशित धन लाभ होगा, नए पूंजी निवेश से भविष्य में व्यापार का विस्तार करेंगे। भूमि, भवन और वाहन क्रय के बहुत मजबूत योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-साधनों पर भारी धन खर्च होगा। माता-पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। कुटुंबजनों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा, जिससे आपका संचित धन बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में राहु के प्रभाव से वैचारिक मतभेद रह सकते हैं, अतः अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से उच्च शिक्षा से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बेहद शुभ है, प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग का मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। धार्मिक यात्राएं संपन्न होंगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, शुक्रवार को चीनी दान करें,ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’ ।। मंत्र का प्रतिदिन प्रात जाप करें।

मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 मानसिक उद्वेग और शारीरिक शिथिलता वाला रहेगा। राशि में गुरु होने से निर्णय क्षमता तो अच्छी रहेगी, परंतु व्यापार में भारी उतार-चढ़ाव के कारण चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में किसी भी प्रकार का नया पूंजी निवेश इस महीने बिल्कुल न करें, हानि की आशंका है। आय कम और खर्चों की अधिकता परेशानी का कारण बनेगा। नया वाहन खरीदने की योजना टल सकती है। माता-पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा, परंतु कुटुंब में संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में दूरी आ सकती है। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है, एकाग्रता भंग होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है, पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। यात्राओं में धन हानि के योग हैं, अतः सचेत रहें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का प्रतिदिन जाप करें, गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 अत्यधिक खर्चीला और संघर्षपूर्ण रहेगा। व्यापार में लाभ तो होगा, परंतु लेन-देने की वजह से पूंजी अवरुद्ध हो सकती है। नए व्यवसाय में निवेश हेतु समय अभी अनुकूल नहीं है। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा, अतः क्रोध और वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय चुनौतीपूर्ण है, कार्यस्थल पर सहकर्मियों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। लंबी यात्राएं कष्टकारी रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन शिवजी को 11 लोटा जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, सोमवार तथा पूर्णिमा का उपवास रखें। ‘ॐ श्रीकंठाय नम:’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 धन लाभ और नए अवसरों वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यावसायिक साझेदारों के मध्य चला आ रहा पुराना विवाद इस महीने सुलझ जाएगा। पैतृक संपत्ति से बड़ा धनार्जन होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुटुंब जनों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में रूखापन आ सकता है, परंतु प्रेम प्रसंग बेहद मधुर रहेंगे । दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत अनुकूल है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है, उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। विदेश गमन के प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, पुरानी व्याधियों से मुक्ति मिलेगी। यात्राएं बेहद सफल और आनंदमयी रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। प्रतिदिन 108 बार ‘ॐ हं हनुमत्ये नमो नमः’ मंत्र का जाप करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 कर्मक्षेत्र में बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। व्यापार हेतु समय उत्तम है, आपके द्वारा लिए गए विवेकपूर्ण निर्णय बड़ा धन लाभ देंगे। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। नया वाहन या अचल संपत्ति खरीदने के प्रबल योग हैं। कुटुंब जनों का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। घर में कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकता है। संतान पक्ष से करियर से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है, कठोर परिश्रम से ही राजकीय सेवाओं में सफलता प्राप्त होगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा और राजपक्ष से बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु पद परिवर्तन के साथ वेतन वृद्धि के योग हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें तथा बुधवार को गणेश जी को 108 दूर्वा अर्पित करें, ‘ॐ श्री सिद्धि विनायकाय नमः’ का प्रतिदिन 27 बार जाप करें।

तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 भाग्य का पूर्ण सहयोग रहेगा। व्यवसाय में नया पूंजी निवेश इस महीने आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। कुटुंब जनों और समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम प्रसंगों में मधुरता की रहेगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, उनकी तरफ से चिंता मुक्त रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सर्वश्रेष्ठ है, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। राजकीय पक्ष और सरकारी अनुबंधों से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय स्वर्णिम है, पदोन्नति, वेतन वृद्धि के पूर्ण योग हैं। यात्राएं सफल लाभ देने वाली रहेंगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ें, शुक्रवार को चीनी दान करें तथा सरस्वती वंदना करें, देवी सरस्वती के इस मंत्र का प्रतिदिन 27 बार जाप करें सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा’।।

यह भी पढ़ें 👉  मां नयना देवी व्यापार मंडल की अपील नैनीताल वालो नैनीताल बचा लो

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 उतार-चढ़ावों से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ तो होगा, परंतु गुप्त शत्रुओं के कारण व्यवसाय में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। व्यावसायिक साझेदारों पर अंधविश्वास न करें, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुटुंबजनों के मध्य आपसी तालमेल की कमी के कारण माहौल तनावपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंग सामान्य रहेंगे।विद्यार्थी वर्ग का मन शिक्षा से विचलित हो सकता है। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को निराशा हाथ लग सकती है, धैर्य रखें। धार्मिक यात्राओं में बाधा आ सकती है। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा पढ़े।ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 साझेदारी के कार्यों में बड़ी सावधानी बरतने का है। व्यापार में उतार-चढ़ाव और प्रपंच की संभावना रहेगी। नए व्यापार में निवेश हेतु समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कुटुंब में पैतृक संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध और अपनी वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद रह सकता है, प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। आय से अधिक व्यय ऋण की स्थिति पैदा कर सकता है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार आपको राहत देगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, अनचाही जगह पर स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। विदेश गमन के प्रयासों में रुकावटें आएंगी। यात्रा में दुर्घटनाभय रहेगा। वाहन अत्यंत सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती पढ़ें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ तथा ‘ॐ श्री रामाय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

मकर राशि–मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और ऋणों से मुक्ति पाने वाला रहेगा।  व्यापार में आ रही पुरानी बाधाएं दूर होंगी और सामान्य सफलता प्राप्त करेंगे। हालांकि नया बड़ा कार्य शुरू करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। संपत्ति और भूमि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कुटुंब जनों के मध्य मामूली वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से शिक्षा में सफलता का समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, राजकीय सेवाओं की परीक्षाओं में निश्चित सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक यश प्रतिष्ठा और राजनीतिक लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय उत्तम है, कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धार्मिक यात्राएं सफल और मानसिक शांति देने वाली रहेंगी। लाभ हेतु प्रातः सूर्य नमस्कार करें, सूर्य को जल अर्पित करें, बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श करें, मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें, प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें –‘ॐ नमो भगवते हनुमते नम:’।।

कुंभ राशि– कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 बौद्धिक क्षमता और संतान के सुखों में वृद्धि करने वाला रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं के बल पर बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में नया निवेश आपको दीर्घकालिक लाभ देगा। संपत्ति में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुटुंबुजनों से  पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन अत्यंत सुखमय बीतेगा, आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से अत्यंत शुभ और गौरवशाली समाचार प्राप्त होगा, जिससे कुल का नाम रोशन होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अत्यंत अनुकूल है, शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में आपकी बुद्धिमानी से विजय प्राप्त होगी। धर्म और अध्यात्म में रुचि गहरी होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है, मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विदेश गमन हेतु प्रयासरत जातकों की यात्राएं पूरी तरह सफल रहेंगी। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का सायंकाल प्रतिदिन पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी के चरणों में सिंदूर व लड्डू अर्पित करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, काली वस्तुएं दान करें, वृद्ध आश्रम में भोजन तथा जल की व्यवस्था करें,नीलांजना समाभासं रविपुत्रम यमराजन। छाया मार्तंड संभुतम, तम नमामि शनैश्चरम’।। मंत्र का शनिवार को शनि के चरणों में 23 बार जाप करें।

मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 मिला जुला प्रभाव देगा। मानसिक तनाव और घरेलू सुखों में कमी लेकर आ रहा है। आपकी राशि में वक्री शनि के प्रभाव से व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, मासान्त में आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में पूंजी निवेश न करें, कोई भी निर्णय लेने से पूर्व कुटुंब जनों व से विचार विमर्श अवश्य करें। भौतिक सुख सुविधाओं पर व्यर्थ का धन खर्च होगा। नया वाहन क्रय करने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुटुंबुजनों के मध्य संपत्ति को लेकर घरेलू  तनाव रह सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध  मधुर होंगे। प्रेम प्रसंगों में कटुता और अलगाव की स्थिति रह सकती है। संतान की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ जाएगी। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे।शत्रु प्रबल । नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अत्यंत सामान्य, स्थानांतरण हो सकता है, कार्य स्थल पर विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्राएं सुखद रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड पढ़े। प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें। ‘ॐ शनि शनिस्चराये नमः’ मंत्र का शनिवार को 108 बार जाप करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ📞 8395806256राशिफल एस्ट्रोलॉजी सनातन ज्योतिष सनातनधर्म

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top