नैनीताल।बीती 12 जून को नगर के मल्लीताल स्टेट बैंक के समीप जल संस्थान के पानी टैंकर द्वारा दो पर्यटक महिलाओं को टक्कर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था।जिसको लेकर मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के अनुसार उक्त घटना में जल संस्थान के टैंकर का फिटनेस 2021 में ही निरस्त हो चुका था। तथा इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस द्वारा इस ट्रक को सीज किया गया। चुकी नैनीताल की आम जानता और नगरवासी खास कर के महिलायें और बच्चे इस घटनाक्रम से खासी दहशत में हैं माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष द्वारा सभी की सुरक्षा हेतु ज़िले की इस प्रकार के सभी सरकारी वाहनो का तथा खासतौर से नगरपालिका नैनीताल के सभी वाहनो का फिटनेस सर्टिफिकेट और वास्तविक फिटनेस चेक करने के साथ ही वाहनो की खराब हालत को सही किए जाने के कड़े निर्देश दिए जाने के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया तथा चर्चा करी जिससे के नगरवासी आश्वस्त हो सकें कि वे कम से कम नगर पालिका की बेहद ख़राब हालातों वाले वाहनो के वज़ह से डर के साये में ना जियें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




