दुर्घटना

गरमपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी की खाई में गिरने से हुई मौत

गरमपानी। भारतीय जनता पार्टी के गरमपानी मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट की पत्नी की खाई में गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद से उनके आवास में कोहराम मच गया। घर के पास लोगो का जमावड़ा लग गया।
जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय कमला देवी अपने जानवरों के लिए पास ही जंगल मे घास लेने को गयी थी। जिसके चलते वह पहाड़ी से सटे पेड़ पर गयी। पेड़ से उनका पैर फिलसने के चलते वह असंतुलित होकर पहाड़ी ने नीचे 50 फिट गहरी खाई में पत्थरो के ऊपर जा गिरी। वहीं सामने पहाड़ी पर खड़े एक युवक ने कमला देवी को गिरते हुवे देखा और लोगो को बुलाया। लोगों के मौके पर पहुंचने तक कमला देवी नदी की मौत हो चुकी थी । जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मण्डल अध्यक्ष सोबन सिंह को दी गयी, वही यह खबर सुनते ही मण्डल अध्यक्ष के पैरों तले जमीन किसक गयी। सूचना मिलने के बाद सोबन सिंह फौरन घर की तरफ निकल गए, तब तक लोगो द्वारा महिला को मृत अवस्था में घर तक पहुँचाया गया।वही घटना की सूचना धीरे धीरे पूरे इलाके में पहुँच गयी। वही इसके साथ ही कार्यकर्ता ले साथ साथ आस आस के लोग मण्डल अध्यक्ष के घर पहुँचने लगे।वही कोश्या कुटौली उपजिलाधिकारी बीसी पंत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक मौ शकील अहमद को मौके पर भेजा गया। कमला देवी की मौत की पुष्टि हुई । साथ ही घटना की तमाम जानकारियां जुटाई गई।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की और अग्रसर:विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी

नैनीताल विधायक सरिता आर्य, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट की किया शोक व्यक्त वही घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल विधायक सरिता आर्य भा ज पा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, केन्द्रीय मंत्री द्वारा इस घटना को ले कर शोक व्यक्त किया गया। सरिता आर्य ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
वही भा ज पा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा भा ज पा परिवार उनके साथ खड़ा है, तथा कल कमला देवी के अंत्येष्टि कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के साथ पहुचंगे।आगे पढ़ें
वही केंदीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कमला देवी की आकस्मिक मौत के बाद पीड़ित परिवार के साथ खड़े है।वही घटना के बाद बेतालघाट तथा रामगढ ब्लॉक के प्रधान संगठन ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष कन्नू गोस्वामी, मनोज पलड़िया, रोहित तिवारी, विमला रौतेला, ने शोक व्यक्त किया।

To Top

You cannot copy content of this page