शिक्षा

कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एसएस सामंत चुने गए फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी लंदन

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र तथा पूर्व निदेशक एचएफआर ई शिमला व यूकॉस्ट के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉ. एसएस सामंत फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी लंदन चुने गए है।डॉ. सामंत कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी सेल के उपाध्यक्ष व फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज है,डॉ.सामंत के 360 स्साइटिफिक पेपर पब्लिश हो चुके है,5620 सिटेशन के साथ आई 10 इंडेक्स 99 तथा एच इंडेक्स 40 है।वही उनकी 15,पुस्तके 13 हिंदी बुकलेट भी प्रकाशित हो चुकी है।तथा 32 विद्यार्थी उनके निर्देशन में पीएचडी कर चुके है। वे एकेडमिक कार्यों के लिए इंग्लैंड,चीन,यूरोप जा चुके है।सामंत भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी तथा कुलु में वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर चुके है। उनके फेलो चुने जाने पर डॉ, बीएस कलाकोटी,डॉ, शेखर पंत कूटा अध्यक्ष प्रो ललित तिवारी,महासचिव डॉ. विजय कुमार आदि ने उनको बधाई दी है।

To Top

You cannot copy content of this page