धर्म-संस्कृति

स्टार नाईट में लोक गायक माया उपाध्याय व इंद्र ने लोगो को झुमने पर किया मजबूर:देखे वीडियो

नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित सांस्कृतिक मंच पर स्टार नाईट का आयोजन किया गया जिसमें दोपहर में महिलाओं द्वारा झोड़े की प्रस्तुति दी तो वही देर शाम से स्टार नाईट में मशहूर लोक गायिका माया व इंद्र आर्य द्वारा अपने गीतों पर पंडाल में मौजूद सैकंडो लोगो को झुमने पर मजबूर कर दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंडी स्टार नाइट में मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय, इंदर आर्य समेत उत्तराखंड के मशहूर सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने अपने गीतों व नृत्य से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान प्रख्यात लोक गायक इंद्र आर्या के बोल हीरा बोल…. व तेरो लहंगा के भलो छाजी रो….. गीत पर लोग पंडाल में ही थिरकने लगे। तथा नैनी स्कूल के छोटे छोटे बच्चो द्वारा मनमोहक नृत्य कर लोगो को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। मशहूर लोक गायिका माया उपाध्याय ने छोरी लछिमा.. आज के दीना तू रैली घर पना…माया मोहना… राधुली… हाय ककड़ी झील मा… में छू बाना नैनीताल की….पहाड़े की चेली छू में… तथा सबसे प्रचलित गीत क्रीम पोडरा गीत..पर खचाखच भरे पंडाल में मौजूद लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।देखे वीडियो का लिंक

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण,संरक्षण का लिया संकल्प

https://fb.watch/nSkY6JJI7o/?mibextid=RUbZ1f

https://fb.watch/nSkVJT3mB7/?mibextid=RUbZ1f

नयना देवी के दरबार में लगी भक्तों की कतार।नैनीताल।सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के सहयोग से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में सोमवार को चौथ दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजित किया गया। नयना देवी मंदिर में हवन यज्ञ, कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारी का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में भी मुख्य पुजारी तपन चटर्जी के नेतृत्व में महानवमी पूजन का समापन किया गया। मां नयना देवी मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ में यजमान के रूप अध्यक्ष चंदन कुमार दास उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल,सचिन दास, अक्षय अग्रवाल, यश शर्मा, शिवराज नेगी, आशीष वर्मा,भास्कर महतोलिया,राकेश कुमार,सुरेश चौधरी,दीपक गुरुरानी।इसके बाद कन्या पूजन शुरू किया गया। इस दौरान मंदिर गेट स्थित चाट पार्क में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

To Top

You cannot copy content of this page