विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हंस फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वनाग्नि रोकथाम को लेकर विभिन्न ग्रामों में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।इसी क्रम में ग्राम लोध में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें ग्राम लोध एवं उत्तरौड़ा के ग्रामीणों के साथ वनाग्नि रोकथाम, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जैविक एवं अजैविक कूड़े-कचरे के उचित प्रबंधन तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।आगे पढ़ें…..
गोष्ठी के पश्चात हंस फाउंडेशन के फायरफाइटरों एवं ग्रामीणों द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं हवालबाग स्थित डीनापानी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैलियों के माध्यम से लोगों को वनाग्नि की रोकथाम, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त हंस फाउंडेशन के नेतृत्व में विभिन्न ग्रामों में जागरूकता गोष्ठियों, जन-जागरूकता रैलियों, साफ-सफाई, झाड़ी कटान एवं प्लास्टिक मुक्त अभियानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वृक्षारोपण, वनाग्नि रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैविक एवं अजैविक कूड़े-कचरे के उचित प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों की सफाई एवं झाड़ी कटान कर स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।आगे पढ़ें….
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, वनाग्नि रोकथाम, स्वच्छता एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों से वनों की सुरक्षा, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हिमांशु मेनाली, ग्राम पंचायत अधिकारी कुंवर पाल, हंस फाउंडेशन के सामुदायिक विकास विशेषज्ञ रजनीश रावत, ब्लॉक समन्वयक अनीता कनवाल, वन विभाग के डिप्टी रेंजर लछम राम, वन बीट अधिकारी मनोज कांडपाल एवं साधना, कैलाश, ज्योति, दीपक, शंकर एवं राजेंद्र सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




