धर्म-संस्कृति

दुर्गा पूजा कमेटी नई कार्यकारिणी का गठन चंदन कुमार दास अध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल उपाध्यक्ष

नैनीताल। दुर्गा पूजा कमेटी ने रविवार देर शाम सुरेश चंद चौधरी की अध्यक्षता में सेवा समिति हॉल में आम बैठक का आयोजन किया। बैठक में 2022-23 वित्त आय ब्यय का लेखा-जोखा सदन के सामने पेश किया गया। तथा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष चंदन कुमार दास, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फ़र्त्याल, महासचिव नरदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार को नियुक्त किया गया।कार्यकारिणी सदस्य डोली भट्टाचार्य,सुमन साह,दिवेश भट्ट,आशीष वर्मा,भास्कर बिष्ट, उमेश मिश्रा,मंजू रौतेला, भास्कर मार्तोलिया,अक्षय अग्रवाल व सरस्वती खेतवाल।सभा में 20 से 24 अक्टूबर तक आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई तथा विभिन्न टीमें  गठित की गई। इस दौरान संरक्षक पीके शर्मा,दीपक गुरुरानी,विनोद पंत,चंचला बिष्ट, मुन्नी भट्ट,रजनी चौधरी,चित्रा शर्मा,चंद्रा पंत,कमलेश शर्मा,राकेश पंत, केएस अधिकारी,शीतल तिवारी,बहादुर बिष्ट,मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page