नैनीताल।हमेशा विवादों में रहने वाली नगर पालिका एक बार फिर से चर्चाओं में आ गयी है।नगर पालिका द्वारा डोर टू डोर कंपनी टीबीआई को नगर पालिका द्वारा बीते कई माह पूर्व ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।जिसके बाद पालिका खुद डोर टू डोर का संचालन कर रही है।लेकिन ठेकेदार की सुपरवाइजर राधा स्टोनले क्षेत्र से अभी भी फर्जी पर्चियों के जरिये घरों व होटलों से शुल्क एकत्र कर रही है।लेकिन पालिका को सब पता होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है।जब इस बारे में पालिकाध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना था कि ठेकेदार ने उसको वेतन नही दिया गया था इसलिए उन्होंने उसको खुद शुल्क वसूली की अनुमति दी है।आखिर पालिकाध्यक्ष कैसे अनुमति दे सजती है।जब कि ये साफ तौर पर वित्तीय अनियमितता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




