देहरादून।बीते दिनों NEET परीक्षा पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।परीक्षा की तैयारी कर रही देहरादून निवासी रिया थापा को गहरा आघात पहुँचा और मम्मी पापा में आपसे बहुत प्यार करती हूं आखिर संदेश के बाद उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करने वाले एक वीर योद्धा राजेश मल्ल और उनके पूरे परिवार को जीवन भर के लिए बेटी खोने का गहरा जख्म मिल गया।बता दे कि रिया पढ़ने में काफी होनहार थी 12वीं परीक्षा परिणाम में उन्होंने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।और NEET की परीक्षा पास कर अपने उज्ज्वल भविष्य की तलाश में जुटी रिया परीक्षा रद्द होने का गहरा सदमा सहन नही कर पाई और अपने पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




