22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से धाम में 23 अप्रैल शाम 6 बजे से 24 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक कुल 30,370 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए अभी तक श्री केदारनाथ धाम के कुल 93,622 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है।उम्मीद की जा रही है कि इस बार चार धाम यात्रा में बीते वर्षो का भी रिकॉर्ड टूट सकता है। आगर आप भी चार धाम यात्रा पर आ रहे है तो आप को इन बातों का ध्यान रखना होगा चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल, कैमरे, रील्स या वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, मोबाइल को 50-70 मीटर पहले ही जमा करना होगा।वहीं केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




